Rishi Kapoor troll on Twitter after Tweet About Indian Womens Cricket Team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला क्रिकेट टीम के लिए ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट कि भडक गए लोग

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 09:44 AM (IST)
महिला क्रिकेट टीम के लिए ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट कि भडक गए लोग
मुंबई। महिला विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर कल पूरा देश उत्साहित था। हांलांकि फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम हार गई। मैच से पहले देश के आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के लोगों ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर ने महिला क्रिकेट टीम के बारे में विवादित टिप्पणी की। इसके लोगों ने ट्विटर पर ऋषि कूपर के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। दरअसल अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उस पल को दोहराने की आशा व्यक्त की, जब साल 2002 में नेटवेस्ट फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के बालकनी में अपना शर्ट उतारकर लहराया था। इस ट्वीट के बाद ऋषि कपूर ट्विटर पर ट्रोल होना शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा कि आप चीप बॉलीवुड अभिनेता नहीं हैं,ख्जो ऐसी शर्मनाक हरकतें करेंगे। इस पर ऋषि कपूर ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उन्होंने गलत क्या कहा। उन्होंने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि किसी महिला क्रिकेटर को यह करना चाहिए बल्कि मेरे कहने का मतलब था कि सौरव गांगुली को यह शो दोहराना चाहिए। साथ ही उन्होंने यूजर से कहा कि आपका दिमाग गंदा है।
पहले भी कर ट्वीटस के कारण रह चुके हैं विवादों में:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement