rise foreign tourists arrival in the country -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के बावजूद खूब आए विदेशी टूरिस्ट

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 5:38 PM (IST)
नोटबंदी के बावजूद खूब आए विदेशी टूरिस्ट
नई दिल्ली। नोटबंदी पर भले ही विपक्ष ने एक सुर में पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम की तुलना आपातकाल से कर दी है। लेकिन पयर्टन उद्योग को इस दौरान भी जबरदस्त फायदा हुआ है। आंकड़ों की मानें तो इस साल नंवबर के महीने में कुल 8.91 लाख पर्यटक भारत घूमने आए। वहीं पिछले साल नवंबर महीने की तुलना में यह आंकड़ा 9.3 फीसद अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक पर्यटन से सरकार को नवंबर में 14,474 करोड़ रुपये की आय हुई है,जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 12,649 करोड़ रुपये ही थी। इस तरह विदेशी पर्यटकों से भारत की नवंबर महीने की आय में बीते साल की तुलना में 14.4 फीसदी का इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या अमेरिकियों की रही है।
वहीं, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री का कहना है कि नोटबंदी के बाद भारत की छवि दुनिया में बेहतर हुई है। तभी भारत आने वाले विदेशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement