Rico negligence, people began to fear the dar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिको की लापरवाही, अंधरे डरने लगे लोग

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 4:51 PM (IST)
रिको की लापरवाही, अंधरे डरने लगे लोग
जोधपुर। शहर में इन दिनों रिको प्रशासन की लापरवाही के चलते संगरिया गांव के लोग अब रात के अंधेरे से डरने लगे है। इसकी वजह है जोधपुर शहर से इस गांव तक की रोड लाइटें बंद है । रात के अंधेरे में टूटी सडकों पर चलना दूभर हो रहा है । संगरिया के उप सरपंच लक्ष्मण चौधरी की माने तो बरसात के बाद यहां जहरीले सांप अंधेरे में सडकों पर घूमते है और रात में पैदल चलने पर इनके काटने का डर बना हुआ है । इतना ही नहीं खराब सडकों पर लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है लेकिन रिको इन बंद लाइटों को ठीक करवाना ही नहीं चाहता । रिको की लापरवाही के चलते 127 रोड लाइटें बंद पड़ी है । सोमवार को ग्रामीणों ने रिको के कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया और मांग की है कि जितना जल्दी हो लाइटें ठीक करवाई जाए। गांव के लोगों ने विरोध जताने के साथ कहा है कि अगर उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो पूरा गांव आंदोलन की राह पर उत्तर जाएगा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement