Reward of 50 thousand rupees announced on notorious vicious dacoit Dharmendra alias Lukka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुख्यात शातिर डकैत धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2023 09:33 AM (IST)
कुख्यात शातिर डकैत धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित
धौलपुर। कुख्यात शातिर डकैत धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का पुत्र विजयसिंह जाति गुर्जर निवासी देव का पुरा मौरोली, थाना कोतवाली धौलपुर के विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, डकैती की योजना, फिरौती के लिए अपहरण, धोखाधडी, महिला अत्याचार, मारपीट, चोरी, नकबजनी, पुलिस से मुठभेड़, गम्भीर चोर पहुंचाना एवं पैरोल से फरार जैसे गम्भीर प्रवृति के कुल 35 प्रकरण दर्ज है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज रूपिन्दर सिंघ ने घोषणा करते हुए बताया कि वांछित अपराधी धर्मेन्द्र को बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बंदी बनाएगा या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा उसको 50 हजार रुपए का नकद पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement