Review meeting at adopted village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोद लिए गांव में की समीक्षात्मक बैठक

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 3:00 PM (IST)
गोद लिए गांव में की समीक्षात्मक बैठक
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने गोद लिये गांव दातौली के लिए स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 27 नवंबर को गन्नौर में नवनिर्मित लघु सचिवालय को लोकार्पित करेंगे। जिसके निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आई हैै। इससे सरकारी विभागों को एक ही छत के नीचे कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे आम जनता को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान सांसद ने आला अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय गन्नौर का दौरा भी किया। आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सांसद रमेश कौशिक द्वारा गोद लिये गये गांव दातौली में शनिवार को अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने कहा कि दातौली के लिए विभिन्न प्रकार के 60 विकास कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 30 विकास कार्यों को पूरा कर लिया गया है। जबकि शेष विकास कार्य जारी हैं। सांसद ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कुछ विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement