Retirement ceremony is a great tradition, maintain it: Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवानिवृत्ति समारोह श्रेष्‍ठ परम्‍परा, इसे बनाये रखें : देवनानी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 5:04 PM (IST)
सेवानिवृत्ति समारोह श्रेष्‍ठ परम्‍परा, इसे बनाये रखें : देवनानी
जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधान सभा में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सौभाग्‍यशाली होते है। लोकतंत्र के इस मंदिर में काम करने का मौका कुछ लोगों को ही मिल पाता है। लोकतंत्र के इस पवित्र स्‍थल पर मनोभाव और सकारात्‍मक दृष्टि से काम करके निष्‍ठावान होने का परिचय दे। विधान सभा का प्रत्‍येक कर्मी सहभागिता से कार्य करें। संस्‍था के हित के लिए सामूहिक प्रयास करें। अपनी श्रेष्‍ठ क्षमताओं का उपयोग राष्‍ट्र के विकास में करें। स्‍पीकर देवनानी शुक्रवार को यहां विधान सभा में वरिष्‍ठ उप सचिव श्रीकृष्‍ण की अधिवार्षिकी आयु प्राप्‍त करने पर आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने श्रीकृष्‍ण का साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर अभिनन्‍दन किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभा की गरिमा है। यहां कार्य करने वाले प्रत्‍येक कर्मी की कार्यशैली विशिष्‍ट एवं प्रभावशाली होनी चाहिए। विशिष्‍ट सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्‍वागत उद्बोधन किया। उन्‍होंने कहा कि राजकीय कार्य प्रसन्‍नता पूर्वक धैर्य के साथ करने चाहिए। विशिष्‍ट सहायक के. के. शर्मा ने भी समारोह को सम्‍बोधित किया। सेवानिवृत्‍त हुए श्रीकृष्‍ण ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये। समारोह में वरिष्‍ठ उप सचिव पुरूषोत्‍तम शर्मा, उप सचिव संजीव शर्मा और रघुवीर सिंह सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement