बूंदी। बूंदी उत्सव के तहत शहर के उद्योग मेला परिसर में शिल्पग्राम के तहत लगी ठेठ ग्रामीण परिवेश की झलक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। संस्कृति संस्था की ओर से सजाए गए थानक, चुल्हा, मांडणों से यहां का नजारा पूरी तरह गांव के नजारे से कम नहीं है। भले ही ये इलाका शहर के बीचों बीच ही क्यों ना हो। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने शुक्रवार को शिल्पग्राम का शुभारंभ किया।