Advertisement
जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 16 पर जमाया कब्जा

अमरसर में भाजपा के सिंबल पर जीतीं समोती देवी मीणा कांग्रेस से बनीं प्रधान, सांभरलेक में भाजपा के दशरथ सिंह और जोबनेर में कांग्रेस की कमला देवी विजयी
जयपुर। जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को हुए प्रधान पद के चुनावों के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। जिले की ग्रामीण सत्ता पर कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 22 में से 16 पंचायत समितियों में अपने प्रधान बना लिए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 4 सीटों पर सिमट गई, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने 2 पंचायत समितियों में जीत हासिल की है।
सियासी जोड़-तोड़ का खेल: बिना बहुमत वाली 5 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर, RLP को 1 सीट
त्रिशंकु पंचायत समितियों में जमकर चले समीकरण: जिले की कुल 22 पंचायत समितियों (386 वार्ड) में से 14 में कांग्रेस, 2 में भाजपा और 1 (सांगानेर) में आरएलपी के पास स्पष्ट बहुमत था, जबकि अमरसर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबड़ी और दूदू में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। इन पांच पंचायत समितियों में सियासी समीकरण साधते हुए अमरसर और रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस, मौजमाबाद और जालसू में भाजपा तथा दूदू में आरएलपी अपने प्रधान बनाने में कामयाब रही।
अमरसर में भाजपा को लगा बड़ा झटका: अमरसर पंचायत समिति में सबसे चौंकाने वाला उलटफेर देखने को मिला, जहां भाजपा के टिकट पर सदस्य का चुनाव जीतकर आईं समोती देवी मीणा ने पाला बदलते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और आरएलपी की सुमित्रा देवी को हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
शाहपुरा और आंधी में कांग्रेस का निर्विरोध निर्वाचन: जिले की शाहपुरा पंचायत समिति से संतरा गुर्जर और आंधी से माया देवी वर्मा पहले ही निर्विरोध कांग्रेस प्रधान निर्वाचित हो चुकी हैं।
जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के विजयी प्रधानों की सूची
कांग्रेस (16 पंचायत समितियां):
शाहपुरा: संतरा गुर्जर (निर्विरोध)
आंधी: माया देवी वर्मा (निर्विरोध)
फागी: कैलाश चौधरी ने आरएलपी के महिपाल चौधरी को हराया।
रामपुरा डाबड़ी: गीता मौर्य ने भाजपा की सुनीता को पराजित किया।
तूंगा: रामफूलचंद ने भाजपा की आरती देवी को मात दी।
जमवारामगढ़: दीपक कुमार ने भाजपा के रामकरण शर्मा को हराया।
बस्सी: लालाराम सैनी ने भाजपा के रामफूल को पराजित किया।
चाकसू: संतोष देवी मीणा ने भाजपा की सुनीता देवी को हराया।
झोटवाड़ा: मोनिका ने भाजपा की पिंकी शर्मा को पराजित कर जीत दर्ज की।
कोटखावदा: अनोखी देवी ने भाजपा की मीरा देवी को हराया।
आमेर: कलावती ने भाजपा की ललिता गौरा को मात दी।
गोविंदगढ़: सुमन यादव ने भाजपा की संतरा को पराजित किया।
अमरसर: समोती देवी मीणा ने आरएलपी की सुमित्रा देवी को हराया।
किशनगढ़ रेनवाल: मदन उर्फ पप्पू ने भाजपा के कुलदीप मीणा को पराजित किया।
माधोराजपुरा: प्रियंका ने आरएलपी के गजेन्द्र चौधरी को मात दी।
जोबनेर: कमला देवी ने भाजपा की ममता कुमारी कुमावत को हराया।
भारतीय जनता पार्टी - भाजपा (4 पंचायत समितियां):
सांभरलेक: दशरथ सिंह ने कांग्रेस की शांति देवी को पराजित किया।
चौमूं: रामगोपाल मीणा ने कांग्रेस की किरण देवी मीणा को हराया।
जालसू: किशन देवी ने कांग्रेस की ममता यादव को मात दी।
मौजमाबाद: नंदू ने कांग्रेस की नंदू देवी को पराजित किया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - RLP (2 पंचायत समितियां):
सांगानेर: सीमा चौधरी ने निर्दलीय राजकुमार चौधरी को हराया।
दूदू: अयोध्या देवी ने कांग्रेस के समंद को पराजित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


