Restricted Chinese thread in Ujjain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उज्जैन में चीनी धागा प्रतिबंधित

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2017 1:34 PM (IST)
उज्जैन में चीनी धागा प्रतिबंधित
उज्जैन | मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चीनी धागे के उपयोग को जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इन धागों (चाइना डोर) में अत्यधिक खतरनाक अवयवों का इस्तेमाल होता है, जिससे राहगीरों व पशु-पक्षियों के लिए घातक है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर पूरे उज्जैन जिले में चीनी धागे पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आमजन को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी नागरिक, व्यापारी, संस्था चीनी धागे का क्रय-विक्रय नहीं करेगी। यही नहीं चाइना डोर का भंडारण व मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी में चाइना डोर के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है कि उज्जैन जिले में मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की जाती है, जिसमें चाइना डोर का प्रयोग भी अधिक मात्रा में होता है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement