Responsibilities of legal service institutions: Para legal volunteer induction and refresher training program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक जिले की खबरें यहां पढ़ें

khaskhabar.com: बुधवार, 14 मई 2025 9:51 PM (IST)
टोंक जिले की खबरें यहां पढ़ें
दीक्षा प्रजापति ने 10वीं में 91.4% अंक लाकर बढ़ाया मान टोंक। जिले के मालपुरा उपखंड के टोरडी गांव की छात्रा दीक्षा प्रजापति ने सीबीएसई 10वीं कक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। दीक्षा केंद्रीय विद्यालय अविकानगर की नियमित छात्रा है। उसके पिता रामस्वरूप प्रजापति ने बताया कि दीक्षा बचपन से ही मेधावी रही है। उसने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। ग्रामीणों ने दीक्षा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधिक सेवा संस्थाओं के दायित्व : पेरा लीगल वोलेंटियर इन्डक्शन एवं रिफे्रशर प्रशिक्षण कार्यक्रम
टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नवनियुक्त पेरा लीगल वोलेंटियर की चार दिवसीय इन्डक्शन ट्रेनिंग एवं पूर्व नियुक्त पेरा लीगल वोलेंटियर की तीन दिवसीय इन्डक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन 14 से 17 मई तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा किया जाकर पैरा लीगल वॉलियेन्टर्स को विधिक सेवाओं के दायित्व, नालसा स्कीम्स व पैरा लीगल वॉलियेन्टर्स स्कीम का परिचय एवं सविधान की मूलभूत संरचना एवं प्रस्तावना, अनुच्छेद 39ए एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 व नालसा विनियम के बारे में जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी अन्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी बैठक रिपोर्ट जनवरी-मार्च 2025 से अवगत कराया जाकर यूटीआरसी बैठक में रखे जाने योग्य बंदियों को नियमित रूप से चिन्ह्ति किये जाने हेतु निर्देशित किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम में राजेश सिसोदिया न्यायमित्र जेजेबी, रमेश शर्मा चीफ एलएडीसी, मो. सलीम डिप्टी एलएडीसी एवं बुधराम चौधरी असिस्टेंट एलएडीसी उपस्थित रहे।
टोंक : टोरडी गांव में नवदिवसीय ग्यारह कुण्डात्मक श्री राम रुद्र महायज्ञ होगा
टोंक। जिले के मालपुरा के श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर, शेरगढ़ रोड बालापुरा टोरडी में 28 मई से 5 जून तक नवदिवसीय ग्यारह कुण्डात्मक श्री राम रुद्र महायज्ञ होगा। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने महायज्ञ का पोस्टर विमोचन किया।
इस दौरान संत अमरदास नागा महाराज और समिति सदस्य मौजूद रहे। यज्ञ के मुख्य अतिथि श्री श्री 108 मोतीगिरी महाराज और अतिथि राजूदास महाराज होंगे। यज्ञ सरक्षक श्री श्री 108 विष्णुदास त्यागी महाराज, शंभूदास महाराज और रामदास त्यागी होंगे।
31 मई को श्री शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। 29 मई से 4 जून तक हर शाम 8 से 11 बजे तक रामलीला मंचन होगा। 28 मई को कलश यात्रा, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 5 जून को पूर्णाहुति, संत विदाई और भंडारा होगा।
आईएएस चयनित महेन्द्र रैगर का मालपुरा में भव्य स्वागत
टोंक। जिले मालपुरा शहर में गोयला निवासी महेन्द्र रैगर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 930वीं रैंक हासिल की। पहली बार मालपुरा आने पर अम्बेड़कर विचार मंच की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। अम्बेड़कर भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। महेन्द्र रैगर ने युवाओं को पढ़ाई के साथ समाज से जुड़ाव की बात कही। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि असफलता से डरें नहीं, उससे सीखें। उनके सरल और प्रभावशाली शब्दों से युवाओं में उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और वंचित समुदाय के लोग शामिल हुए।
अध्यक्ष गजेन्द्र बोहरा ने कहा कि यह चयन पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। वक्ताओं ने शिक्षा का महत्व बताया और युवाओं को प्रेरित किया।
घायल गाय को देख रुके उपमुख्यमंत्री, गौसेवकों को बुलाया
टोंक। देवली उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा बुधवार सुबह जयपुर से कोटा जाते समय देवली बाईपास स्थित सूर्य महल होटल पर कुछ देर रुके। इससे पहले कुचलवाड़ा बाईपास पर उन्होंने सड़क किनारे घायल गाय देखी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई। गाय को सड़क से हटवाया और गौसेवकों को सूचना देकर उपचार के लिए भिजवाया।
बाद में वह कोटा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा, निरीक्षक हेमन्त सैनी, दिनेश, योगेश श्रीमाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में समर्पण दिवस समागम
टोंक। मालपुरा संत निरंकारी सत्संग भवन में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में वार्षिक समर्पण दिवस समागम मनाया गया। अध्यक्षता संत रमेश कुमार राजोरा ने की। सैकड़ों निरंकारी भक्त शामिल हुए।
संतों ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह प्रेम और करुणा की मूर्ति थे। उन्होंने जीवनभर मानवता, एकता और शांति का संदेश दिया। उनके संदेश ‘एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ’ को आज भी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में विचार, गीत, कविता और भजनों के माध्यम से बाबा की स्मृति को जीवंत किया गया। अंत में लंगर का आयोजन हुआ। यह आयोजन सेवा, समर्पण और मानवता की प्रेरणा बन गया।
बरवास के आंगनबाड़ी केंद्रों को महिला एवं बाल विकास विभाग टोंक ग्रामीण में किया स्थानांतरण
टोंक । टोड़ारायसिंह उपखण्ड की उपतहसील बरवास के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को महिला एवं बाल विकास विभाग टोंक ग्रामीण में स्थानांतरण किया गया है। अब मुख्य ऑफिस महिला एवं बाल विकास विभाग टोंक के अधीनस्थ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र कार्य करेंगे। साथ ही सेक्टर वाइज भी आंगनबाड़ी केंद्र अलग अलग नए आदेशानुसार नए सेक्टर में मर्ज किए गए है। नया सेक्टर लांबाकलां नवसृजित सेक्टर बनाया गया हैं। जिसमें ग्राम पंचायत लांबा कलां, हमीरपुर, बावड़ी, इंदोकिया, अलियारी बरवास से हटाकर लांबाकलां में मर्ज किया गया हैं। सेक्टर लाम्बाकलां में अल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement