Resolution for greenery in Behror: 151 fruit trees were planted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ में हरियाली का संकल्प: 151 फलदार पौधे लगाए गए

khaskhabar.com: रविवार, 17 अगस्त 2025 5:25 PM (IST)
बहरोड़ में हरियाली का संकल्प: 151 फलदार पौधे लगाए गए
बहरोड़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को लायंस क्लब रॉयल बहरोड़, इमर्ज ग्लास केशवाना और सीआईएसएफ अनंतपुरा के संयुक्त तत्वावधान में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीआईएसएफ महाराणा प्रताप ट्रेनिंग सेंटर, गांव अनंतपुर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 151 पौधे लगाए गए। जिनकी ऊँचाई 5 से 10 फीट तक थी। विशेष बात यह रही कि सभी पौधे फलदार प्रजाति के थे, ताकि आने वाले वर्षों में न केवल हरियाली बढ़े बल्कि प्राकृतिक रूप से केंद्र का वातावरण भी समृद्ध हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट कोड़ा राजू रहे। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख की जाए, ताकि यह अभियान भविष्य में अच्छा परिणाम दे सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे बड़ा समाधान है।इमर्ज ग्लास केशवाना के जनरल मैनेजर सुनील गोयल ,नीरज यादव ने हरियाला राजस्थान के तहत ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण करने के लिए सभी उपस्थित लोगो को प्रेरित किया लायंस क्लब रॉयल बहरोड़ के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सचिव गोविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेश गोयल, प्रदीप गोयल और सुधांशु जोशी ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को पारंपरिक दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित धरोहर छोड़ने का संकल्प है।
सचिव गोविंद गुप्ता ने जानकारी दी कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर प्रशासन की ओर से भी सहयोग का आश्वासन दिया गया है। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल खंडेलवाल, विशाल गौड़, सुनील गोयल , हर्षित जैन, सुधीर यादव, रमाकांत सोनी, अंकुर गोयल, नीरज यादव नीतू गोयल, सोनिया गुप्ता, बबिता गोयल, ऋषभ गुप्ता, चेतन बना, गर्वित अग्रवाल, रियांशी अग्रवाल, रेहान्स गोयल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement