Advertisement
राजस्थान में पुलिस महकमे में फेरबदल : 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 6 ट्रेनी अफसरों को पहली जिम्मेदारी

जोधपुर कमिश्नरेट में एसीपी पद पर कार्यरत हेमंत कलाल को जयपुर कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) बनाया गया है।
वहीं, पाली में एएसपी पद पर तैनात उषा यादव को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी (चौमूं) पद की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य जिलों में बदलाव
जालोर जिले के सांचौर में तैनात कांबले शरण गोपीनाथ को अलवर शहर में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है।
सीकर के नीमकाथाना में पदस्थापित रोशन मीणा को जोधपुर कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) बनाया गया है।
ट्रेनी अफसरों को मिली पहली पोस्टिंग
सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिन छह ट्रेनी आईपीएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है, उनमें शामिल हैं : अजय सिंह राठौर, आशिमा वासवानी, पाटिल अभिजीत तुलसीराम, जतिन जैन, माधव उपाध्याय, प्रतीक सिंह।
इन अधिकारियों की नियुक्तियां विभिन्न जिलों और रेंज में की गई हैं, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें फील्ड अनुभव मिल सके और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहराई से समझ विकसित हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


