Reserve Bank will issue a new note of twenty rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिजर्व बैँक बीस रुपए का नया नोट जारी करेगा, यहां देखें कैसा होगा

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 3:25 PM (IST)
रिजर्व बैँक बीस रुपए का नया नोट जारी करेगा, यहां देखें कैसा होगा
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 20 रुपए का नया नोट जारी करने की घोषणा कर दी है। इस पर महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 रुपए का नया नोट थोड़ा हरा-पीले रंग है। नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाना वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र है। रिजर्व बैंक ने साफ करते हुए कहा कि 20 रुए ये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। नए नोट का आकार 63mmx129mm होगा। लगभग 18 साल बाद 2019 में फिर 20 रुपए के नए नोट भारतीय बाजारों में दिखेंगे। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर इस सम्बंध में जानकारी दे दी है। इस नोट पर भी देवनागरी में बीस रुपए ल‍िखा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement