resentment in people due to dismantling religious places by Antisocial elements in bhilwara -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वर्षों पुराना धार्मिक स्‍थल खण्डित करने से आक्रोश

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 4:07 PM (IST)
वर्षों पुराना धार्मिक स्‍थल खण्डित करने से आक्रोश
भीलवाड़ा। जिले के कांवा खेड़ा में अज्ञात समाजकंटकों ने वर्षों पुराने धार्मिक स्‍थल को खण्डित कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत किया, साथ ही अज्ञात समाजकंटकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। क्षेत्रवासी राजेश सिसोदिया ने कहा कि भीलवाड़ा जब तहसील था तब से कांवा खेडा में धार्मिक स्थल पथवारी बनी हुई थी और यहां पर कई लोग पूजा-पाठ करते थे। कुछ साल पूर्व इस पथवारी को लेकर विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। अज्ञात समाजकंटकों द्वारा इसे खण्डित कर देने के कारण क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जिससे लोगों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement