rescued by disabled people trapped in floods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाढ़ में फंसा रहा विकलांग लोगो ने बचाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:07 PM (IST)
बाढ़ में फंसा रहा विकलांग लोगो ने बचाया
बाडमेर। जिले में पिछले पांच दिन से रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है और पिछले पांच दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। बाड़मेर शहर में हालात इतने बिगड़े कि बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर बारिश के बाद पानी से घिर गया है। ऐसा ही नजारा बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त देखने को मिला जब एक विकलांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट तो पहुँच गया लेकिन वँहा पर उसे गंदे पानी ने घेर दिया। >जिला कलेक्टर की ऑफिस में बारिश के बाद चारो और आपको पानी ही पानी नजर आ रहा है। यहां तक की दुपहिया वाहन के भी पहिए इस पानी को देखकर थम जाते है। लेकिन बाड़मेर कलेक्टर के पास पेशन समय पर नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे एक विकलांग ने इस पानी को पार करने की ठान ली। चार से पांच फ़ीट तक बह रहे इस पानी में हाथो के सहारे चल रहे इस विकलांग का नाम गणेशराम है। यह विकलांग हाथो के सहारे पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर के द्वार तो पहुँच गया लेकिन यंहा आज जन्माष्ठमी का अवकाश था। अब यह विकलांग वापस घर की और हाथो के सहारे वापस तो निकल गया लेकिन अचानक आई बारिश के ओवरफ्लो हुए नालो के गंदे पानी से चारो और घेर लिया। आसपास के लोगो से इस विकलांग ने मदद मांगी लेकिन तमाशबीन लोग विडियो बनाने से लेकर फोटो खींचने में लग गए। बाद में बारिश की कवरेज कर रही हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर इस गंदे पानी से संघर्ष कर रहे विकलांग गणेशाराम को आसपास खड़े लोगो की मदद से बाहर निकाला। बरहाल मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन से तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।<

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement