Advertisement
कॉसमॉस इंफ्रा को RERA का आदेशः घर का कब्जा देने के साथ ही देरी के लिए ग्राहक को ब्याज भी देवे

यह मामला आवंटी ललित कुमार अरोड़ा से जुड़ा है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के टावर-B में फ्लैट नंबर B-306 बुक किया था। दोनों पक्षों के बीच 7 अप्रैल 2016 को विक्रय समझौता निष्पादित हुआ था, जिसकी कुल कीमत ₹37,33,750 तय की गई थी। समझौते के अनुसार बिल्डर को 48 महीनों के भीतर यानी 6 अप्रैल 2020 तक फ्लैट का वैध कब्जा सौंपना था।
आवंटी ने अपनी ओर से टैक्स सहित कुल ₹34,84,594 की भारी-भरकम राशि का भुगतान भी समय पर कर दिया। इसके बावजूद, प्रमोटर 'कॉसमॉस इंफ्रा इंजीनियरिंग' निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा नहीं कर पाया और उसने देरी से 30 जून 2021 को कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) हासिल किया। सुनवाई के दौरान पीड़ित आवंटी ने प्रोजेक्ट में हुई देरी को आधार बनाकर अपनी पूरी जमा राशि ब्याज सहित वापस (रिफंड) करने की गुहार लगाई थी। वहीं बिल्डर पक्ष का तर्क था कि प्रोजेक्ट अब पूरी तरह रहने योग्य है और 200 से अधिक परिवार वहां रह रहे हैं।
रेरा अथॉरिटी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आवंटी की रिफंड की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। चेयरपर्सन ने देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा "मिसर्स आईआरईओ ग्रेस रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड बनाम अभिषेक खन्ना" मामले में दिए गए ऐतिहासिक फैसले का हवाला देते हुए व्यवस्था दी कि पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट्स में रिफंड की अनुमति देने से पूरे प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिरता और वहां रह रहे अन्य परिवारों के हित प्रभावित होते हैं। इसलिए, चूंकि बिल्डर जून 2021 में ही पूर्णता प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुका है, अतः रिफंड नहीं दिया जा सकता।
खरीदार के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए रेरा ने प्रमोटर को अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का दोषी माना और निर्देश दिए कि 'कॉसमॉस इंफ्रा इंजीनियरिंग' आवंटी द्वारा जमा कराई गई राशि पर निर्धारित कब्जा तिथि (6 अप्रैल 2020) से लेकर पूर्णता प्रमाणपत्र प्राप्त होने की तिथि (30 जून 2021) तक की अवधि के लिए 10.80% वार्षिक दर से विलंब ब्याज का भुगतान करे।
प्रमोटर को इस संचित ब्याज का लाभ देते हुए आवंटी को फ्लैट का वास्तविक और कानूनी भौतिक कब्जा सौंपना होगा। लोन देने वाले वित्तीय संस्थान पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के खिलाफ शिकायत को डिस्पोज कर दिया गया क्योंकि लोन वितरण में उनकी कोई स्वतंत्र लापरवाही साबित नहीं हुई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


