Advertisement
RERA : मुख्यमंत्री जन आवास योजना का लोगो इस्तेमाल कर ग्राहकों को ठगने वाले बिल्डर पर लगा जुर्माना

यह मामला तब सामने आया जब बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट के विज्ञापनों में प्रमोटर का नाम स्पष्ट करने के बजाय मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लोगो को प्रमुखता से दिखाया। इससे आम उपभोक्ताओं के मन में यह धारणा बनी कि यह एक सरकारी आवास योजना है, जबकि वास्तव में यह एक निजी प्रमोटर द्वारा विकसित किया जा रहा प्रोजेक्ट था। रेरा ने इसे धारा 11(1)(f), 11(2) और 12 का गंभीर उल्लंघन माना है।
बिल्डर की दलील को रेरा ने किया खारिजः
सुनवाई के दौरान बिल्डर के वकील मितेश राठौड़ ने तर्क दिया कि चूंकि प्रोजेक्ट को CMJAY के प्रावधान 3A के तहत मंजूरी मिली थी, इसलिए लोगो का उपयोग वैध था। हालांकि, अथॉरिटी ने इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि केवल सरकारी नीति के तहत मंजूरी मिलने से कोई निजी प्रोजेक्ट 'सरकारी' नहीं हो जाता। विज्ञापन का तरीका ऐसा था जिससे एक आम आदमी धोखे में आ सकता था कि यह सीधे तौर पर सरकार द्वारा निष्पादित प्रोजेक्ट है।
15 दिन में जमा करना होगा जुर्मानाः
रेरा ने अपने आदेश में सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डर को आदेश अपलोड होने के 15 दिनों के भीतर एक लाख रुपए की शास्ति जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, भविष्य के सभी विज्ञापनों में पारदर्शिता बरतने और रेरा नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


