Republic Day Test exam monthly after school started, extra classes will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणतंत्र दिवस के बाद स्कूलों में मंथली टेस्ट एग्जाम शुरू, लगेगी एक्स्ट्रा क्लासेज

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 6:17 PM (IST)
गणतंत्र दिवस के बाद स्कूलों में मंथली टेस्ट एग्जाम शुरू, लगेगी एक्स्ट्रा क्लासेज
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के बाद स्कूलों में मंथली टेस्ट एग्जाम शुरु होने जा रहे हैं। ऐसे में फरवरी से मार्च तक पूरे महीने एक्स्ट्रा क्लासेज लगाई जाएंगी। जिसमें फरवरी के फस्र्ट वीक से 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए क्लासेज लगेंगी, जिसमें ग्रुप स्टडी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को पिछले 5 सालों के बोर्ड क्वेश्चन पेपर भी सॉल्व करवाएं जाएगें। हरियाणा बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए फरवरी से स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासेज लगाई जाएंगी। जिसमें मॉर्निंग और इवनिंग दोनों ही शिफ्ट में क्लासेज होंगी। वहीं 7 मार्च से हरियाणा बोर्ड के एग्जाम शुरु होने हैं, उससे पहले बोर्ड प्रैक्टिकल भी लिए जाएंगे। वहीं सीबीएसई बोर्ड के चुनिंदा स्कूलों में प्री-बोर्ड एग्जाम शुरु कर दिए गए हैं। वहीं फरवरी में सभी स्कूलों में प्री-बोर्ड की परीक्षाएं पूरी कर दी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम भंडारी ने बताया कि बीते कुछ सालों से बोर्ड का रिजल्ट पर्सेंटेज काफी कम है, ऐसे में इसे उपर उठाने के लिए स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों ही तरफ से कौशिश की जाएगी। इसके चलते ही स्कूलों में बोर्ड एग्जाम की प्रिपेसन के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज और प्री-बोर्ड करवाए जाएंगे। द्रोणा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल भीष्म भारद्धाज ने बताया कि बोर्ड स्टूडेंट्स की तैयारियां शुरु करवा दी गई हैं, प्री-बोर्ड के एग्जाम लिए जा रहे हैं, वहीं फरवरी में भी एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स को पूरी तैयारियां करवाई जाएंगी।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement