khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 5:17 PM (IST)
नाहन। उपमण्डल स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह संगडाह के विकास खंड अधिकारी के कार्यालय के प्रांगण में आगामी 26 जनवरी को बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम संगडाह रजनेश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण से होगा। इस अवसर पर पुलिसए होमगार्ड और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक परेड को आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों एवं अन्य लोक नर्तक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए कि कार्यक्रम देशभक्ति एवं देश की संस्कृति पर आधारित होने चाहिए और सीडी अथवा कैसट पर कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किए जाने चाहिए। इस बैठक में बीडीसी अध्यक्षा संगडाह सरोज बाला, व्यापार मण्डल प्रधान जीवन सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान संगडाह आशा देवी सहित उपमण्डलस्तरीय सभी विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।