Rendomization of EVM held at District Headquarters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला मुख्यालय पर हुई ईवीएम की रेंडेमाईजेशन

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 मार्च 2019 5:42 PM (IST)
जिला मुख्यालय पर हुई ईवीएम की रेंडेमाईजेशन
धर्मशाला। लोकसभा निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत चुनाव आयोग के निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला मुख्यालय के एनआईसी के सभागार में ईवीएम तथा वीवीपैट की पहली रेंडेमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी संदीप कुमार की देखरेख में की गई। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि रेंडेमाईजेशन के पश्चात ईवीएम तथा वीवीपैट संबंधित सभी सहायक निर्वाचन क्षेत्रों में भेजी जाएंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट के स्थानंतरण और जमा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक ईवीएम तथा वीवीपैट की निगरानी के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर तथा मुख्य निर्वाचन कार्यालय स्तर पर जीपीएस ट्रेकिंग वाले ईवीएम नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक स्ट्रांग रूम भी सहायक निर्वाचन क्षे़त्रों में स्थापित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारियां हासिल की जा सकती हैं इसके साथ ही ईवीएम तथा वीवीपैट का ट्रेनिंग मेड्यूल के बारे में भी इस ऐप पर सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों एवं वीवीपैट को लेकर जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया है, मास्टर ट्रेनर अपने अपने विधानसभा क्षे़त्रों के बूथ पीठासीन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया तथा ईवीएम, वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करें ताकि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाए जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement