जोधपुर। कारसेवक महेंद्र नाथ अरोड़ा की पुण्यतिथि के मौके पर विश्व हिन्दू परिषद ने बलिदान दिवस मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि समारोह में जेडीए चेयरमेन महेंद्र सिंह राठौड़, विधायक कैलाश भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के अलावा कई लोगों ने शिरकत की। अरोड़ा 1990 में अयोध्या में हुई कार सेवा के दौरान पुलिस की गोलियों के शिकार हो गए थे। बलिदान दिवस पर संतों ने अरोड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि धर्म के लिए किया गया बलिदान व्यर्थ नहीं गया है। उन्हें आज पूरा देश याद कर उनके सपने को पूरा करने के प्रति कृत संकल्पित है।
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेदयह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS