Religious vehicle rally threw stones, stems strain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धार्मिक वाहन रैली पर पथराव, उपजा तनाव

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 5:58 PM (IST)
धार्मिक वाहन रैली पर पथराव, उपजा तनाव
भीलवाड़ा । चपरासी कॉलोनी में एक धार्मिक दल की वाहन रैली पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गये। जिसके कारण क्षैत्र में तनाव फैल गया और उग्र लोगों ने दो कार,4 मोटरसाईकिल व 6 मकानों को नुकसान पहुंचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची भारी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करके शांति बनाने की कोशिश में जुटी है। चपरासी कॉलोनी में धार्मिक दल द्वारा वाहन रैली निकाली जा रही थी इसी दौरान समुदाय विशेष के मकान से पथराव आया जो एक वाहन चालक को लगा। इसके बाद रैली निकालने वालों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने हो गये। इस दौरान उग्र लोगों ने 1 मोटरसाईकिल को आग लगा दी और 2 कार,3 मोटरसाईकिल में तोडफोड की। इस दौरान करीब 6 मकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस अधिक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाईस करके मामला शांत करवाया।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement