नागौर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हम अपनी संस्कृति, देवी-देवताओं और संत- महात्माओं के आशीर्वाद से प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करने का कार्य हमने अपने हाथ में लिया है, जिसकी डीपीआर बना ली गई है। श्रीमती राजे सोमवार को जिले के अमरपुरा ग्राम में संत लिखमीदास महाराज के मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा एवं स्मारक लोकार्पण समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि प्रदेश के 33 जिलों में स्थित देवी-देवताओं के मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा देशभर के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बनें। उन्होंने कहा कि जोधपुर से रामदेवरा तक पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छा और सुन्दर मार्ग बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार गोपालन मंत्रालय की स्थापना के साथ गोपालन की स्थाई नीति बन रही है। साथ ही हर जिले में एक नंदी गोशाला की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक हजार छह सौ गोशाला अपने अधीन ले रही है, जिसमें गायों का बेहतर रख-रखाव हो सकेगा। अनुदान की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गायों को सड़कों पर घूमने के लिए नहीं छोड़ें ताकि उन्हें प्लास्टिक खाने पर मजबूर नहीं होना पड़े। सरकार के साथ-साथ आमजन भी गायों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। श्रीमती राजे ने कहा कि नागौर जिले को हिमालय का मीठा पानी मार्च 2018 तक मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। नहर के पानी से नागौर जिले को जोड़ने के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ रूपये का कार्य चल रहा है। इसके द्वारा जिले के 11 शहर, 1075 गांव एवं 3667 ढाणियांे मंे हिमालय का मीठा पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जिले में छह हजार करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे