Religion, rituals and culture intercourse Gita Festival launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्म, संस्कार और संस्कृति का समागम गीता महोत्सव का शुभारम्भ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:02 AM (IST)
धर्म, संस्कार और संस्कृति का समागम गीता महोत्सव का शुभारम्भ
गुरुग्राम। गुरुग्राम में आज से तीन दिन तक धर्म , संस्कार और संस्कृति का समागम रहेगा । यह समागम गीता महोत्सव 2016 में होगा , जो एस सी ई आर टी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। गुरुग्राम में ज़िलास्तरीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ गुरुग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी के ओ एस डी वी उमाशंकर ने कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया व महोत्सव में लगाई गई प्रत्येक स्टॉल पर जाकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी में कुल 22 स्टॉल लगाई गई हे । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुरुग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी के ओ एस डी वी उमाशंकर ने कहा कि गीता जीवन सारिणी है। यह जीवन सारिणी रणभूमि में द्दिया गया अनोखा विवरण है। उन्होंने कहा कि गीता के श्लोकों में जीवनयापन करने व जीवन के रहस्य को जानकर ज्ञान प्राप्ति की जा सकती है। संक्षिप्त तौर पर जीवन का सार है गीता जो जीवन जीने का रास्ता दिखाती है। ज्ञान की रेखा है गीता जिसका अर्थ समझकर हम जीवन जीने का कला सीख सकते है। गीता महोत्सव के जरिये हम ज्ञान प्राप्ति कर अपनी जीवन शैली को उसके अनुरूप ढाल सकते है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गीता महोत्सव का आनंद उठाये और इसका भरपूर लाभ उठाये। उन्होंने प्रदर्शनी लगाने वाले विभागों व अन्य लोगों का भी धन्यवाद किया।
श्री माता शीतला पूजा सथल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वत्सल वशिष्ट ने कहा कि गीता एक धार्मिक ग्रन्थ नही है बल्कि जीवन का सार है। यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि पिछली बार की तरह इस बार भी इसे भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यातिथि का गीता महोत्सव में आने के लिए धन्यवाद किया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement