Advertisement
अमेरिकी तेल भंडार में बढोतरी की खबर से कच्चे तेल के दाम में नरमी

भारत फिलहाल अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। अगर कच्चे तेल के दाम बढेंगे तो उससे पेट्रोज और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं। इस तरह कच्चे तेल के दाम से महंगाई दर पभावित होती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, कच्चे तेल की कीमतें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के साथ वैश्विक आपूर्ति चिंताओं को बढ़ा रही हैं। व्यापारी और निवेशक भी नाटो की प्रतिक्रिया और रूस पर व्यापार प्रतिबंधों के संभावित प्रभाव के लिये तैयार हैं।
उन्होंने कहा, हालांकि, अमेरिकी भंडार में वृद्धि और रूस से ऊर्जा आपूर्ति के आश्वासन से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रूक सकती है। अमेरिका के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 18 फरवरी तक के सप्ताह में उसका तेल भंडार 4.515 मिलियन बैरल था।
कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के कमोडिटीज एंड करेंसी प्रमुख क्षितिज पुरोहित ने कहा कि ब्रेंट क्रूड के दाम 105 डॉलर के आठ साल के उच्चतम स्तर से नीचे आ गये हैं और फिलहाल 97 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं।
उन्होंने कहा कि ब्रेंट क्रूड का दाम अमेरिकी क्रूड से अधिक तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि यूरोपीय क्षेत्र की स्थिति का प्रभाव उस पर अधिक पड़ता है।
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भूराजनैतिक तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी बने रहने का अनुमान किया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


