Advertisement
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिला दर्शन एवं विकास पुस्तिका का विमोचन

विकास पुस्तिका में जिला मुख्यालय पर 325 करोड़ रूपए की लागत से बने मेडिकल कॉलेज, 100 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से बना कृषि महाविद्यालय को प्रमुखता से दर्शाया गया है। नर्सिंग कॉलेज की शुरूआत के साथ-साथ जिला चिकित्सालय में 240 बेड का नये बनने वाले चिकित्सा भवन, का उल्लेख किया गया है। श्रीगंगानगर शहर में प्रवेश करने वाली प्रमुख सड़कों के अलावा शहर में बन रही सड़कों के विकास को भी अंकित किया गया है। श्री गंगानगर नगर विकास न्यास द्वारा जारी पट्टे, सादुलशहर में उप जिला चिकित्सालय, करणपुर में न्यायालय भवन, पदमपुर से 32 एमएल सड़क सहित चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, स्थानीय निकाय सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।
लोकार्पण के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. हरीतिमा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


