Relations with Turkey worsen, India issues travel advisory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की के साथ संबंध में खटास बढ़ी, भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 10:10 PM (IST)
तुर्की के साथ संबंध में खटास बढ़ी, भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को तुर्की जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श (ट्रैवल एडवाइजरी) जारी कर उनसे यात्रा के दौरान बेहद सावधान रहने को कहा है। भारत ने यात्रा परामर्श का कारण बजाहिर उत्तरी सीरिया पर तुर्की के हमले के कारण उत्पन्न क्षेत्र के हालात को बताया है लेकिन माना जा रहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन द्वारा हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के खुले समर्थन से नाराज भारत ने तुर्की पर कूटनीतिक वार किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुर्की यात्रा को भी रद्द किया गया था। भारत ने इस यात्रा को पिछले हफ्ते रद्द कर दिया था। मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी तुर्की की यह पहली यात्रा होनी थी। दोनों पक्ष दो दिवसीय यात्रा पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए थे मगर औपचारिक रूप से कुछ भी घोषित नहीं किया गया था। मोदी को अगले सप्ताह होने वाली सऊदी अरब की यात्रा के बाद अंकारा जाना था। चूंकि, यात्रा की औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी, इसलिए भारत की तरफ से कहा गया कि यात्रा तय ही नहीं हुई थी तो फिर इसे रद्द किए जाने की बात नहीं उठती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement