Relations with Turkey worsen, India issues travel advisory Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की के साथ संबंध में खटास बढ़ी, भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 10:12 PM (IST)
तुर्की के साथ संबंध में खटास बढ़ी, भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की
पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण में एर्दोगन ने कश्मीर पर पाकिस्तान की स्थिति का जोरदार समर्थन किया और भारत द्वारा व्यापक मानव अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने बाद में घोषणा की थी कि वह हर मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाएंगे। मलेशिया और चीन के साथ तुर्की ने पेरिस में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में भी पाकिस्तान का पक्ष लिया था। सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया कि भारतीय नागरिकों को अभी तक तुर्की में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
परामर्श में कहा गया है, "तुर्की में मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों की ओर से भारत सरकार से पूछताछ की जा रही है। देश में अब तक हालांकि किसी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन यात्रियों से अनुरोध है कि तुर्की के लिए यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।"
इसके साथ ही परामर्श में कहा गया है कि जो लोग सहायता चाहते हैं, वे अंकारा में भारतीय दूतावास से हेल्पलाइन नंबरों के जरिए संपर्क कर सकते हैं। दूतावास की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 903124408259, 903124382195, 902122962131 और 902122962132 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि भारत के इस यात्रा परामर्श से तुर्की पर प्रभाव पड़ेगा जो हाल के दिनों में भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक बनकर सामने आया है। इस साल जनवरी से जुलाई के बीच में ही 130,000 भारतीय पर्यटक तुर्की गए जो संख्या पिछले पूरे साल की तुलना में 56 फीसदी अधिक है।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement