Relations between RBI and Centre strained over note ban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के नियमों को लेेकर आरबीआई और केन्द्र के रिश्तों में तनाव!

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 08:45 AM (IST)
नोटबंदी के नियमों को लेेकर आरबीआई और केन्द्र के रिश्तों में तनाव!
नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर अब आरबीआई और केन्द्र सरकार के रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि नोटबंदी कीे घोषणा के बाद सरकार और आरबीआई दोनों के ऊपर इसे सही तरीके से लागू करने का दबाव था। दबाव के कारण केन्द्र और आरबीआई के के बीच समन्वय की कमी सामने आई है। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद अब तक आरबीआई और केन्द्र सरकार की ओर से कई अधिसूचनाएं जारी की गई। हाल ही में 20 दिसंबर के बाद 5000 से ऊपर के पुराने नोटों को जमा कराने को लेकर रखी गई शर्तों की अधिसूचना को लेकर भी आरबीआई और केन्द्र के बीच समन्वय की कमी रही। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुडे सूत्रों का कहना है कि आरबीआई ने इस अधिसूचना को खराब तरीके ये ड्राफ्ट किया था, विशेषकर उस सेक्शन को जिसमें अमान्य कर दिए गए नोटों को डिपॉजिट करने में हुई देरी की वजहें पूछी गईं थीं। वहीं आरबीआई इस बात से परेशान है कि सर्कुलर में बार बार हो रहे बदलाव के कारण आरबीआई की छवि खराब हो रही है।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement