Advertisement
त्रिपुरा : 6 केंद्रों पर पुनर्मतदान 90 फीसदी

सीईओ ने कहा कि आयोग ने तीन मार्च को मतों की गणना के दौरान सात विधानसभा क्षेत्रों में सात मतदान केंद्रों में लगी वीवीपैट की पर्चियों की भी गणना करने का निर्देश जारी किया है। 18 फरवरी से पहले अनिवार्य मतदान अभ्यास के दौरान इन सात जगहों हुए मतदान के लिए प्रेसिडिंग ऑफिसर्स को ईवीएम कंट्रोल इकाइयों की ओर से स्पष्टीकरण नहीं मिला था।
आयोग ने त्रिपुरा के सीईओ को यह भी बताया था कि चार विधानसभा सीटों में चार और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कुल संख्या कुल पड़े वोटों से मेल नहीं खाती है।
तरणीकांति ने कहा, "निर्वाचन आयोग ने इन चार विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों से पूर्व अनुमति बिना नतीजे घोषित करने से मना किया था, अगर इन सीटों पर जीतने का अंतर एक वोट हो तो।"
माकपा त्रिपुरा के राज्य सचिव बिजन धर ने पहले चुनाव आयोग की आलोचना की थी। उन्होंने 18 फरवरी को 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर मतदान को आपराधिक लापरवाही करार दिया था।
धर ने कहा था कि उनके संज्ञान में आया है कि 520 मतदान केंद्रों पर उनकी पार्टी के मतदान एजेंटों ने ईवीएम-वीवीपैट में तकनीकी खराबी पाई है। साथ ही उन्होंने जांच की मांग की थी।
सीईओ ने पहले कहा था कि 18 फरवरी को राज्य में मतदान के दौरान 191 (छह फीसदी) वीवीपैट और 89 (पांच फीसदी) ईवीएम में खराबी थी।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


