Refresher course training not arrive in Rajasthan Panchayat Raj Officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान पंचायत राज रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण में नही पहुंचें अधिकारी

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 6:19 PM (IST)
राजस्थान पंचायत राज रिफ्रेशर कोर्स प्रशिक्षण में नही पहुंचें अधिकारी
सवाई माधोपुर। आपणी योजना आपणों विकास योजना के अन्र्तगत सवाई माधोपुर पंचायत समिति सभागार में आयोजित पंचायत समिति सदस्य एंव ब्लाक अधिकारीयों का दो दिवसीय संयुक्त रिफ्रेशर प्रशिक्षण संबंधित अधिकारीयों की अनुउपस्थिति के चलते मजाक बनकर रह गया । एसडीजीज एंव जैण्डर संवेदी ग्राम पंचायत विकास नियोजन के तहत आयोजित प्रशिक्षण में पंचायत समिति प्रधान सुरजमल बैरवा सहित कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके चलते प्रशिक्षण लेने आये पंचायत समिति सदस्य नाराज होकर सभागार से बाहर चले गए। हांलाकी विकास अधिकारी सरोज बैरवा ने सदस्यों को समझाईस का प्रयास भी किया लेकिन अधिकारीयों की लापरवाही से नाराज सदस्यों विकास अधिकारी की एक नहीं सुनी और दो घंण्टे के इन्तजार के बाद उठकर चले गयें । विकास अधिकारी सरोज बैरवा का कहना है की पंचायत समिति के विकास को लेकर इस प्रशिक्षण में पंचायत समिति के वार्षिक बजट सहित विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया जाना था । मगर सुचना देने के बाद भी कोई भी संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचा । जबकी पंचायत समिति के सभी सदस्य समय पर प्रशिक्षण के लिये पहुंच गये थें । विकास अधिकारी का कहना है की यह कोई पहला मौका नहीं है ,जब संबंधित अधिकारी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुवे इससे पुर्व हुवे प्रशिक्षण के दौरान भी अधिकतर अधिकारी नहीं आये थे । संबंधित अधिकारीयों के प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने को लेकर विकास अधिकारी को कहना है की जो अधिकारी सुचना के बाद भी प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए , उनके बार में जिला कलेक्टर एंव उच्च अधिकारीयों को अवगत करवाया जाएगा । और सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाऐगी ।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement