Reflex truck, driver killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक पलटा, चालक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 3:09 PM (IST)
ट्रक पलटा, चालक की मौत
शिमला। शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के निहारी में कल देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण पुत्र जगत निवासी सेक्टर 11 पंचकुला हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ मृतक सी एण्ड सी कंपनी में बतौर चालक कार्यरत था। यह कंपनी ठियोग-हाटकोटी सड़क को चौड़ा करने का काम कर रही है। निहारी में भी कंपनी ने काम चला रखा था तथा निर्माण सामग्री को ट्रक से ले जाया जा रहा था। इस दौरान ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

[# यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement