Reel has given highest dividend of Rs. 2.50 crore till date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रील ने अब तक का 2.50 करोड़ रूपये का सर्वाधिक लाभांश दिया

khaskhabar.com: बुधवार, 08 नवम्बर 2017 6:15 PM (IST)
रील ने अब तक का 2.50 करोड़ रूपये का सर्वाधिक लाभांश दिया
जयपुर । राजस्थान इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेन्ट्स लिमिटेड, जयपुर के प्रबन्ध निदेशक ए.के. जैन द्वारा भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के मंत्री अनंत गीते, डाॅ आशा राम सिहाग, सचिव, भारी उद्योग, भास्कर ज्योति महंता, संयुक्त सचिव एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में 2.50 करोड रूपयें का लाभांश सौंपा गया। रील ने पहली बार भारत सरकार को सीधे लाभांश अदा किया है जो कि वर्ष 2016-17 के लिए शेयर पूंजी पर अब तक का सर्वाधिक 48.16 प्रतिशत है। इस अवसर पर भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के मंत्री अनंत गीते ने राष्ट्रीय मिशनों में रील के महत्वपूर्ण योगदानों एवं कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि रील को सरकार के ’’मेक इन इंडिया’’ मिशन के साथ तालमेल रखते हुए काम करना चाहिए और अपनी गतिविधियों से भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केन्द्र बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कम्पनी को खाद्य क्षेत्र एवं विदेशी बाजारों में कारोबार बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि देश लोक उद्यम इन्ड्रस्ट्री को घरेलू मूल्य संवधर्न और विदेशी व्यापार में लाभ बढ़ाने का असीमित अवसर प्रदान करता है। ए.के. जैन, प्रबन्ध निदेषक, रील ने मंत्री एवं सचिव, भारी उद्योग को नए विविधीकरण के लिए आश्वासन दिया कि कम्पनी ने ’’मेक इन इंडिया’’ के प्रति प्रतिबद्धता के क्रम में स्वचालित स्ट्रिंगर मशीन को स्थापित किया है, जिससे 700 सैल्स प्रति घंटे की दर से सोलर स्ट्रिंग्स का उत्पादन होता है। इस मषीन से छोटे सोलर माॅडूल्स का उत्पादन भी किया जा सकता है। स्किलिंग इंडिया पहल के तहत, कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्राॅनिक्स तथा अक्षय ऊर्जा, आईटी सक्षम सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास तथा काॅर्पोरेट मार्केटिंग के क्षेत्र में, कौशल विकास केन्द्र के रूप में प्रयुक्त करने के लिए 50000 वर्ग फीट का एक अत्याधुनिक ग्रीन परिसर का निर्माण कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement