Recruitment of Sanskrit teachers on 3 thousand 224 positions -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 हजार 224 पदों पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 11:00 PM (IST)
3 हजार 224 पदों पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत 3 हजार 224 पदों पर शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संस्कृत शिक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा के अंतर्गत लंबे समय से पदों को भरे जाने की मांग की जाती रही है। पद स्वीकृति से अब संस्कृत शिक्षा में अरसे से रिक्त पड़े पदों को भरा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 के बाद से ही संस्कृत शिक्षा में शिक्षकों के पदों पर भर्ती नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य के वित्त विभाग द्वारा संस्कृत शिक्षा में प्रथम श्रेणी के 134, द्वितीय श्रेणी के 690 तथा तृतीय श्रेणी के 2400 पदों पर शीघ्र ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में वरीयता सूची के आधार पर मिलेगा प्रवेश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धि के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने राजस्थान में अभियांत्रिकी शिक्षा के अंतर्गत बी.ई., बी.टेक एवं बी.आर्क में प्रवेश के लिए जेई मैन्स (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) समयबद्ध कराने के साथ ही वरीयता सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाने की नीति अपनाने पर जोर दिया। बैठक में इंजीनियरिंग के अंतर्गत सत्र 2017-18 में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा की वरीयता सूची के आधार पर ही देने के साथ पूर्व में प्रवेश परीक्षा में रही खामियों को दूर करने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त प्रवेश परीक्षा किस नोडल एजेंसी से करवाई जाए, इस पर भी विचार किया गया। बैठक में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एनपी कौशिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय, आयुक्त कॉलेज शिक्षा आशुतोष ए. पेडनेकर, निदेशक तकनीकी शिक्षा एस.के. सिंह सहित प्रदेश के आठों अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement