Recruiting far 386 joined duty of doctors-Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भर्ती डाक्टरों में से अब तक 386 ने ड्यूटी ज्वाइन की-विज

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 मार्च 2018 7:07 PM (IST)
भर्ती डाक्टरों में से अब तक 386 ने ड्यूटी ज्वाइन की-विज
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि चिकित्सकों की गत भर्ती के दौरान तैयार की गई प्रतीक्षा सूची में शामिल 157 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी किये है। इस भर्ती में अभी तक 386 चिकित्सकों ने ड्यूटी ज्वाईन की है। विज ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब देते हुए कहा कि उक्त भर्ती में कुल 543 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र जारी किये थे। उन्होंने कहा कि नौकरी ज्वाईन करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश के सभी जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा नागरिक अस्पतालों में लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बोलते हुए कहा कि राष्टीय मानकों के अनुसार 2000 यूनिट से अधिक रक्त संचरण वाले स्थानों पर ब्लड बैंक बनाया जा सकता है। इसी आधार पर हरियाणा के सभी जिलों में ब्लड बैंक स्थापित किये गये है। उन्होंने कहा कि डबवाली में मात्र 1000 यूनिट से कम रक्त का संचरण होता है, फिर भी लोगों की मांग एवं भौगोलिक परिस्थितियों के कारण डबवाली में ब्लड बैंक खोला जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement