Advertisement
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट

रुपये की गिरावट पर क्या कहती है रिपोर्ट
सितंबर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रुपये में लगातार जारी गिरावट तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से राज्यों को चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान के ऊपर 22,700 करोड़ रुपये का अप्रत्याशित कर राजस्व मिलेगा। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे टूटकर 72.73 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। वहीं कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 509 अंक या 1.34 प्रतिशत टूटकर 37,413.13 अंक पर आ गया।
एसबीआई रिसर्च के एक नोट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल कीमतों में वृद्धि से राज्यों को चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान के ऊपर 22,700 करोड़ रुपये का अप्रत्याशित कर राजस्व मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि से सभी प्रमुख 19 राज्यों को औसतन 1,513 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होता है। इसमें कहा गया है कि सबसे अधिक 3,389 करोड़ का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा। उसके बाद गुजरात को 2,842 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. राजधानी दिल्ली में मार्च से पेट्रोल 5.60 रुपये तथा डीजल 6.31 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
--आईएएनएस इनपुट के साथ
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


