Advertisement
जोधपर के समाचार यहां पढ़िए...कड़ाके की ठंड से दो भिखारियों की मौत

जोधपुर। सब्जी लेने के लिये बच्चे के साथ घर से निकली विवाहिता और युवक के बिना बताये घर से लापता होने पर पति और पिता ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
बासनी थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया पाली जिले के सादड़ी क्षेत्र के और हाल बासन ीगांव में रहने वाले एक युवक ने बताया कि 12 जनवरी की शाम के समय उसकी पत्नी अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर से सब्जी लेकर आने का कहकर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। दो दिन तक तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
इसी प्रकार भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में संजय कॉलोनी बासनी क्षेत्र में रहने वाले रविन्द्रसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत ने पुलिस कोबताया कि 12 जनवरी को उसका पुत्र मानवेन्द्र सिंह उर्फ राजवीर बिना बताये कही चला गया। तलाश की ेलकिन उसका कोई पता नहीं चला।
नाबालिग का अपहरण : भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मधुबन हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 13 जनवरी को उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई। संभवतया उसको कोई युवक अपहरण कर ले गया।
पिता और भाई की हत्या की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म
दूसरी महिला को बंधक बना, बलात्कार, जेवरात नकदी छीनी
जोधपुर। एक युवती ने अश्लील फोटो वायरल करने और पिता तथा भाई की हत्या करने की धमकी देकर आधी रात्रि को बाईक पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा बासनी थाने में दर्ज कराया। जबकि बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और डरा धमका कर नकदी और जेवरात छीनने का मुकदमा पीडि़ता ने नामजद आरोपी के खिलाफ उदयमंदिर थाने में दर्ज कराया।
बासनी थाने में दी रिपोर्ट में हल्का क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि आरोपी युवक जो कि काफी समय से उसको उसके पास रखी अश्लील फोटो वायरल करके बदनाम करने की और उसके साथ नहीं चलने पर भाई और पिता की हत्या करने की धमकिया दे रहा है।
पुलिस को दी जानकारी में युवती ने बताया कि 5 जनवरी की रात्रि को बारह बजे के करीब आरोपी युवक उसके घर पर बाईक लेकर आया और उसको बाईक पर बैठाकर अपने घर पर ले कर गया और रात्रि के समय उसके साथ दुष्कर्म किया और अल सुबह 5 बजे के करीब उसको घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि गत वर्ष 31 दिसंबर को आरोपी ने राईकाबाग रेलवे स्टेशन के पास उसको बंधक बनाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और डरा धमका कर उसके पास रखी नकदी और पहने हुए सोने चांदी के जेवरात छीन लिये। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
डरा धमका और अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप
जोधपुर। एक युवती ने करीब बारह वर्ष से देहशोषण करने का मुकदमा आरोपी के खिलाफ नागौरी गेट थाने में तथा एक व्यक्ति ने नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का मुकदमा सरदारपुरा थाने में दर्ज कराया।
नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में एक पीडि़ता ने बताया कि आरोपी युवक करीब बारह वर्षो से उसको डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर परेशान करता है।
इसी प्रकार मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में एक नव्यक्ति ने बताया कि 6 जनवरी को आरोपी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो, बीएनएनस, और एसीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मंडोर थाने में ही दी रिपोर्ट में खोखरिया बेरा मंडोर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बताया कि इसी क्षेत्र में रहने वाला आरोपी उसको अकेली देखने पर गंदे गंदे इशारा कर मानसिक रूप से प्रताडि़त और परेशान कर रहा है।
आन लाइन ठगी करने का मुकदमा
जोधपुर। सोशल मीडिया पर प्रमोशन का मैसेज भेजकर फायदा पहुंचाने के नाम पर आन लाईन ठगी करने का मुकदमा पीडि़त युवक ने माता का थान थाने में दर्ज कराया।
माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में संत लिकमीदास नगर 80 फीट रोड़ निवासी नवीन चौहान पुत्र छेलाराम माली ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच में अज्ञात व्यक्ति ने उसको सोशल मीडिया टेग पर टेलिग्राम पर मैसेज भेजकर प्रमोशन पर ज्यादा फायदा दिलाने का झांसा देकर आन लाईन खाते की जानकारी हासिल करके उसके साथ धोखाधड़ी की।
तीन मकानों में सैंधमारी, सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान पार
जोधपुर। मकानो में नकबजनी की वारदातो अंजाम देकर कीमती सामान और सोने चांदी के जेवरात नकदी चोरी के मुकदमे मकान मालिको ने संबंधित थाने में दर्ज कराये। जबकि मकान में सैंधमारी करके नकबजनी करने के प्रयास करने का मुकदमा मकान मालिक ने अज्ञात नकबजन के खिलाफ मंडोर थाने में दर्ज कराया।
भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में जोगमाया कॉलोनी निवासी कैलाशचन्द्र पुत्र गुलाबचंद प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की दोपहर के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके बंद पड़े ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान चुराकर ले गये।
भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में मधुबन हाऊसिंग बोर्ड बासनी प्रथम फेस क्षेत्र में रहने वाले प्रतापनारायण पुत्र ठाकुरदीन ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी से 13 जनवरी के बीच में सूने रहे उसके मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान चुराकर ले गये।
राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में गली नम्बर 1 नयापुरा चौखा निवासी तिलाराम पुत्र स्व. गोरधनराम माली ने पुलिस को बताया कि 8 से 14 नवंबर के बीच में सूने रहे उसके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात नकबजन वहां पर लगी पानी की ोटर, गैस टंकी, चुल्हा, हेमर मशीन, कटर मशीन, करीब साढे तीन सौ ग्राम चांदी की डली और 35 सौ रूपये की नकदी चुराकर ले गया।
मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में ब्रज बावड़ी लालसागर निवासी विरेन्द्रप्रतापसिंह पुत्र किशोरसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी को अज्ञात नकबजन ने उसके सूने मकान में सैंधमारी करके नकबजनी करने का प्रयास किया।
एक बोलेरो और चार बाईक चोरी
जोधपुर। एम्स में इलाज के लिये आये एक व्यक्ति की अस्पताल के गेट के बाहर खड़ी बोलेरो अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। जबकि बाईक चोरी के चार मुकदमे मालिको ने संबंधित थाने में शहर में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ दर्ज कराये।
बासनी थाने में दी रिपोर्ट में बालोतरा के पचपदरा थानान्तर्गत नवोड़ा बेरा निवासी रसूल खान पुत्र बरकत खान ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को वह एम्स अस्पताल आया था जहां पर एम्स गेट नम्बर 3 के बाहर खड़ी की उसकी बोलेरो कैम्पर को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में भैरूनाथ कॉलोनी चांदपोल निवासी बंशीलाल पुत्र पारसराम भील ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी की रात्रि के समय अज्ञात नकबजन ने घर के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया राजसमंद के काली घाटी कुकड़ा हाल राजीव गांधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले सत्येन्द्र पालसिंह पुत्र कुंवरसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर को घर के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर लेगये।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में थबुकड़ा निवासी दिनेश पुत्र श्रवणलाल जाट ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को गांव में खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में भवानी नगर शोभावतों की ढाणी पाल रोड़ निवासी विकास सोलंकी पुत्र ओमाराम सोलंकी ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की रात्रि के समय घर के बाहर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
दिल्ली पुलिस की आन लाईन परीक्षा में नकल प्रकरण में तीन गिरफ्तार
जोधपुर। दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग कर नकल करते पकगड़े गये तीन अभियार्थियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के क्राईम ब्रांच के हैडकांस्टेबल ने बनाड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के क्राईम ब्रांच में तैनात हैडकांस्टेबल योगेश पुत्र रामपालसिंह ने पुलिस कोबताया कि क्षीतिज पैट्रोल पंप के पास स्थित मारवाड़ इंस्टीट्यूट में 12 जनवरी को आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा देने आये पेमाराम, सांवलराम, महेन्द्र ने अनुचित साधनाों का प्रयोग कर नकल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोखन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में मूलतया जालोर जिले के बागोड़ा थानान्तर्गत जाणियों की ढाणी निवासी सांवलाराम पुत्र किशनाराम विश्नोई, मारवाड़ इंस्टीटयूट आन लाईन एक्जाम सेंटर के व्यवस्थापक महेन्द्र पुत्र भंवरलाल जाट और पेमाराम पुत्र सिमराराम जाट को गिरफ्तार किया।
खेत और प्लाट पर कब्जे का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट
जोधपुर। खेत और प्लाट पर कब्जा करने की नियत से खेत मालिक परिवार और प्लाट मालकिन के साथ मारपीट करने के दो अलग अलग मुकदमे राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराये गये।
राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में कमदखंड़ी क्षेत्र में रहने वाले कमलेश सांखला पुत्र ओमाराम सांखला ने रपुलिस को बताया कि 12 जनवरी को उसके खेत का पडौसी नरेशदान चारण, दिनेश गहलोत व उसके साथियों ने एकराय होकर उसके खेत की बाड़ को तोड़कर अवैध रूप से अन्दर घुसकर अतिक्रमण किया और विरोध करने पर खेत और घर में खड़ी महिलाओं के साथ मारपीट की।
राजीव गांधी नगर थाने में ही दी रिपोर्ट में नयापुरा चौखा निवासीू एक महिला ने बताया कि 13 जनवरी की दोपहर के समय वह अपने प्लाट पर गई तो पहले से मौजूद आरोपी ने उसको नीचे गिराकर दुव्र्यवहार कर लज्जा भंग की। इस दौरान आरोपी की महिला रिश्तेदारों पुष्पा और जयश्री ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में बाईपास झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती अमरी देवी पत्नी सामतराम जोगी ने पुलिस को बताया कि 10 नजवरी की दोपहर के समय आरोपी भीमाराम पुत्र मागाराम निवासी बम्बोर, रमेश पुत्र भंवराराम जोगी निवासी लूणी ने एकारय होकर उसके साथ मारपीट की और सिर में हमला कर घायल कर दिया।
युवकों के साथ मारपीट कर नकदी छीनी, युवक से गाडड़ी
जोधपुर। बोरानाड़ा क्षेत्र में युवको के साथ मारपीट करके नकदी छीनने का मुकदमा एक युवक के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बोरानाड़ा थाने और रास्ता रोक मारपीट कर गाड़ी छीनने का मुकदमा युवक ने चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दर्ज कराया।
बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में मानसरोवर स्कीम डीपीएस स्कूल के सामने रहने वाले रावतराम चौहान पुत्र बस्तीराम ओड ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी की रात्रि के समय अज्ञात बदमाशों ने डीपीएस सर्किल के पास उसके पुत्र और उसके दोस्तो का रास्ता रोककर मारपीट की और उसके पास रखी करीब 12 हजार रूपये की नकदी छीनकर ले गये।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में बनाड़ के थबुकड़ा निवासी राहुल पुत्र नेमाराम राव ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की सुबह के समय वह अपनी गाड़ी लेकर अशोक उधान आया था जहां पर आरोपी गौरव वगैरा ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी छीनकर ले गये।
पत्नी पर कैंची से हमला, स्कूल में छात्र से मारपीट
जोधपुर। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ही सरदारपुरा क्षेत्र में कैंची से जानलेवा हमला करने का मुकदमा और महात्मा गांधी स्कूल में एक छात्र के साथ कुछ युवकों ने छेडख़ान का विरोध करने पर मारपीट करने का मुकदमा सरदारपुरा थाने में दर्ज कराया।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में लाला लाजपतराय कॉलोनी हरिराम जी की बगेची के पीछे रहने वाली श्रीमती दिपू पत्नी प्रवीण प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की सुबह के समय निक एण्ड जोन्स बी रोड़ पर आये उसके पति प्रवीण प्रजापत ने पारिवारिक विवाद के तचलते उस पर गैची से गले व पेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
सरदारपुरा थाने में ही दी रिपोर्ट में जयनारायण व्यास कॉलोनी सूरसागर क्षेत्र में रहने वाले हेमेन्द्र पुत्र लक्ष्मी्रारायण मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 12 नजवरी की सुबह के समय वहम ाहत्मा गांधी स्कूल पढने के लिये गया जहां पर छेडख़ानी करने का विरोध करने पर आरोपी तनवीर, मोहम्मद अरवान और हिरेन वगैरा ने एकराय होकर उसके साथ स्कूल परिसर में मारपीट कर घायल कर दिया।
डोडा पोस्त और एमडी ड्रग्स जब्त
जोधपुर। डोडा पोस्त और एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में घुम रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रतापनगर थानाधिकारी भवानीसिंह ने हल्का क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहे बालेसर थानान्तर्गत बसत्वा निवासी जेठूसिंह पुत्र भंवरिंसह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58.15 ग्राम पीसा हुआ डोडा और 0.71 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की।
खाईवाल गिरफ्तार :- भहगत की कोठी थाने के एएसआई हनुवंतसिंह ने संजय कॉलोनी पार्क के पास गुब्बाखाई कर रहे आबिद हुसैन पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर दाव पर लगी राशि और पर्चिया जब्त की।
रोवर रेंजर्स जंबूरी छत्तीसगढ़ में राजस्थान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कमिश्नर्स शील्ड प्राप्त की
राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान देशभर में प्रथम
जोधपुर। भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित जंबूरी, बालोद छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताए जिनमें लोकनृत्य, टेंट सजा, एडवेंचर टोली निर्माण, पथ संचलन, श्रेष्ठ यूनिफॉर्म सहित सभी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त शील्ड प्राप्त कर संपूर्ण राज्य को गौरवान्वित किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतरसिंह पीडीयार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में जोधपुर मंडल से बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, सिरोही, बालोतरा, जालौर को आवंटित तीन प्रतियोगिताएं अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर मंडल के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी की बदौलत पूरे राज्य को राष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठतम शील्ड से विभूषित किया गया।.राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के के खंडेलवाल व अतिथियों के हाथों यह शील्ड राज्य सचिव डॉ पीसी जैन, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरनसिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा ने प्राप्त की ! राजस्थान से गए सबसे बड़े दल ने हर्षनाद के साथ इस उपलब्धि पर जय जय राजस्थान के नारों से जंबूरी परिसर को गूंजायमान कर दिया !
जोधपुर जिला सचिव डॉक्टर बी एल जाखड़ ने बताया कि जोधपुर आगमन पर 16 तारीख को संपूर्ण संभाग के रोवर रेंजर्स का इस श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए गाइड सी ओ निशु कंवर, जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा व अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विशेष सम्मान किया जाएगा। जोधपुर दल के अन्य पदाधिकारी जेएनवीयू प्रो एस एल नामा, योगेंद्र सिंह राठौड़,सवाई सिंह, गोविंद मीणा, वरिष्ठ रोवर गणपत कुमावत, अमन गिरी वरिष्ठ रेंजर भानु तंवर ,राधिका बोहरा सहित सभी संभागीय ने प्रथम ऐतिहासिक जंबूरी की उपलब्धि के लिए राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री का राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों ने कियाअभिनंदन
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जोधपुर के जिला मंत्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जोधपुर के संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा अर्पणा और साफ़ पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से हाल ही में संपन्न हुए स्थानांतरण आदेशों के लिए माननीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया गया साथ ही संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी से शेष संवर्गों के लंबित स्थानांतरण, विगत वर्षों से बकाया पदोन्नतियां शीघ्र करवाने का विनम्र निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष भरतसिंह चौधरी, ओमप्रकाश जाखड़, अशोक चौधरी दौलतराम थोरी, दिनेश चौधरी आदि उपस्थित रहे। शि7ा मंत्री ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि अन्य संवर्गों के तबादले, बकाया पदोन्नतियां सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
राजस्थान नर्सेज एसोसियेशन ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग
चिकित्सा मंत्री के नाम नर्सेज ने सौंपा ज्ञापन
जोधपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर द्वारा नर्सेज की विभिन्न जायज और लंबित मांगों के निराकरण हेतु य चिकित्सामंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेडतिया ने बताया कि कलक्टर जोधपुर के मार्फत चिकित्सा मंत्री को नर्सेज की विभिन्न मांगों का निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमें से प्रमुख मांगें इस प्रकार से हैं - नर्सेज संवर्ग के विभिन्न पदोन्नत पद लम्बे समय से रिक्त होने के बावजूद नर्सेज को पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। संगठन द्वारा मांग की गई कि वर्ष में दो बार डीपीसी आयोजित कर समय पर पदोन्नति दी जाए।
सरकार की बजट घोषणा के अनुसार नर्सेज के स्थायी पद मेरिट व बोनस के आधार पर भरे जाए जिससे आम जनता को अनुभवी नर्सेज का फायदा मिल सके। विभिन्न अस्पतालों में नर्सेज के जो स्वीकृत पद हैं, वे बहुत पुराने समय से हैं। वर्तमान में कई नए विभाग खोले गए एवं अस्पतालों पर कार्यभार भी बढ गया। अत: कार्यभार के अनुरूप नर्सेज के नव पद सृर्जित किए जाए।
विजेन्द्र सिंह मेडतिया ने कहा कि सभी मांगे बहुत समय से लंबित हैं और सभी जायज मांगे हैं। सरकार का कई बार ध्यानाकर्षण करवाया गया है। बावजूद उसके समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में संपत सांखला, तेजाराम बामनिया, बसंत रॉयल नृसिंह परिहार, लीला भाटी,नैना चौधरी, नंदलाल, गायत्री मेड़तीया, मनोज , दीपिका सेन, हर्षिता गोचर सहित काफी संख्या में नर्सेज मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व जमकर हुए दान पुण्य
मलमास खत्म दान पुण्य के अब होंगे शुभ कार्य।
जोधपुर। मकर संक्रांति पर्व सूर्य का उत्तरण में आना दान पुण्य के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है इसी कड़ी में जोधपुर के विभिन्न जगहों पर लोगों ने तिल गुड़ फ्रुट्स आदि गरीब लोगों में दान करने के साथ गौशालाओ में भी गौ सेवा की।
मंकर संक्रांति के अवसर पर आज अल सुबह और देर रात से ही दानवीर सूर्यनगरी के बांशिदों ने जमकर दान पुण्य शुरू किया और इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों पर भी रोजाना से तीन चार से चार गुना ज्यादा भिखारीगण नजर आये।
वहीं कई लोगों ने गौशाला में जाकर भी जमकर दान पुण्य किए गए इसी कड़ी में सांगरिया फाटा स्थित श्री हरि कृष्ण गौशाला सांगरिया रीको में सांगरिया इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमेरमल जांगिड़ संपतराज लाम्बा, राजेंद्र राठी, गजेंद्र कुलरिया (पाल), गौशाला संचालक मदनलाल से प्रेरित होकर के आज गौशाला को इक्यावन हजार चारे के लिए अनुदान दिए।
अपने माता पौनी देवी की स्मृति में समाजसेवी संपत राज लांबा ने गौशाला में जाकर दो क्विंटल लापसी गौ माता को खिलाई। कई भक्तों ने गौ माता को गाजर,गुड तथा फल ,सब्जियां आदि भी खिलाई
इस अवसर पर ईश्वरसिंह, सुमेर सिंह चुंडावत आदि कई समाजसेवी लोगों ने गौ माता की सेवा की । जोधपुर के विभिन्न मंदिर और गौशाला में दानदाता दान करते हुए देखे गए।
लोहड़ी पर्व की रही धूम अरिहंत आंचल सोसायटी में
जोधपुर, 14 जनवरी। डालीबाई चौराह स्थित अरिहंत आंचल रेजिडेंट सोसायटी में लोहड़ी पर्व को सभी रहवासियों ने बहुत ही धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार ज्वायंट ऑफ रॉयल लेडीज ग्रुप की सचिव एवं रहवासी श्रीमती तारा सोलंकी रही। सभी आंचल रहवासियों के आर्थिक सहयोग से मनीष व्यास, रितेशसिंह, दीपेश भटनागर, रवि तिवारी ने सारी व्यवस्थाओ को अंजाम दिया।
सोसायटी सचिव अंजनी कुमार मिश्रा ने लोहड़ी की अग्नि को प्रज्वलित किया गया। सोसायटी के राजेश उर्फ राजू ओर इलेक्ट्रिशियन नीरज चौधरी का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होने डीजे,आकर्षक लाइट एव विशेष साज सज्जा की। रहवासियों ने जम कर डीजे की धुन पर नाच गाने का आनन्द लिया।
कार्यक्रम के अंत में सोसायटी मैनेजर कमलेश श्रीपत ने लोहड़ी ओर मकरसंक्रांति पर्व पर सभी रहवासियों को बधाई देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


