जयपुर। जलदाय मंत्री तथा नागौर व प्रतापगढ़ प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी गुरुवार को नागौर दौरे पर पहुंची। यहां कलक्ट्रेट में उन्होंने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने शहर में अन्नपूर्णा भंडार का भी शुभारंभ किया।
दुकानों का किया निरीक्षण