RCA elections to be held on October 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरसीए के चुनाव चार अक्टूबर को होंगे, जोशी और डूडी गुट हुए सक्रिय

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2019 11:25 AM (IST)
आरसीए के चुनाव चार अक्टूबर को होंगे, जोशी और डूडी गुट हुए सक्रिय
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। ये चुनाव चार अक्टूबर को होंगे। चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने आरसीए के चुनाव 4 अक्टूबर होने का एेलान कर दिया है। तारीख के ऐलान के बाद सरगर्मियां तेज हो गई है। माना जा रहा है कि डॉ.सीपी जोशी गुट और रामेश्वर डूडी के गुट में आरसीए की सत्ता में बने रहने के लिए सक्रियता बढ गई है। चुनाव अधिकारी ने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि तहत 29 सितंबर को वोटर लिस्ट पर आपत्तियां दर्ज होंगी। 30 सितंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी। इसके बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद 2 बजे से मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement