Advertisement
RBSE 12वीं परिणाम : जयपुर की वर्षा शर्मा ने साइंस में गाड़े झंडे, कॉमर्स में जुड़वा भाइयों आयुष-पियूष का डबल धमाका

कॉमर्स में जुड़वा भाइयों ने रचा इतिहास
जयपुर के क्रिस्टल कॉन्वेंट स्कूल के दो जुड़वा भाइयों ने वाणिज्य संकाय (Commerce) में अपनी सफलता से सबको चौंका दिया है। आयुष अग्रवाल : 97% अंक, पियूष अग्रवाल : 96.4% अंक।
एक साथ पढ़ाई और एक ही स्कूल से दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
पिछले साल के मुकाबले जयपुर का प्रदर्शन
साल 2025 में जयपुर जिला रैंकिंग के मामले में अन्य जिलों से काफी पिछड़ा साबित हुआ था (कॉमर्स में 17वें, आर्ट्स और साइंस में 26वें स्थान पर)। हालांकि, इस बार जयपुर के 1 लाख से अधिक पंजीकृत छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई है। आंकड़ों के अनुसार, कला वर्ग में जयपुर का परिणाम 97.53% रहा है।
जयपुर के इन होनहारों की सफलता यह दर्शाती है कि राजधानी के शिक्षण संस्थानों और छात्रों ने पिछले साल के प्रदर्शन से सीख लेते हुए इस बार कड़ी मेहनत की है। विशेषकर वर्षा शर्मा और अग्रवाल भाइयों की सफलता आने वाले बैच के लिए प्रेरणा बनेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


