RBI begins monetary policy review to decide Repo rate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RBI की दो दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर हो सकता है अहम फैसला

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 10:30 AM (IST)
RBI की दो दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर हो सकता है अहम फैसला
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दो दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक आज से शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकती है। ज्ञातव्य है कि फिलहाल रिजर्व बैंक की रेपो रेट 6.25 फीसदी और सीआरआर 4 फीसदी पर है। माना जा रहा है कि इस मौद्रिक समीक्षा में उर्जित पटेल समेत 6 सदस्यीय कमेटी रेपो रेट में 0.25 से 0.50 फीसदी की कटौती का ऐलान कर सकते हैं। दो दिन की मौद्रिक समीक्षा बैठक में अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी के असर पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि दिसंबर माह में उपभोक्ता महंगाई दर दो साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है जिससे रिजर्व बैंक के लिए ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लेना आसान हो गया है। ब्याज दरों के कम होने की उम्मीद पर निवेशक बाजार में पैसा भी लगा रहे हैं।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement