Rawatram found justice in camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रावतराम को रास आया शिविर, मिला न्याय

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 11:43 PM (IST)
रावतराम को रास आया शिविर, मिला न्याय
बीकानेर। दंतौर में राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर 55 वर्षीय रावतराम को रास आ गया। शिविर में उसकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रावतराम पुत्र पन्नाराम को वर्ष 1976 में भूमि का आवंटन किया गया। आवंटन के बाद वर्ष 2007 में प्रार्थी के नाम से खातेदारी इंतकाल दर्ज किया गया। खातेदारी इंतकाल के बाद राजस्व रिकॉर्ड में प्रार्थी को आवंटन कि. नंबर 11 के स्थान पर कि. नंबर 4 दर्ज हो गया। इसके शुद्धीकरण के लिए वह लगातार चक्कर लगाता रहा। दंतौर में आयोजित राजस्व शिविर में उसने इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उपखंड अधिकारी ओ.पी. सहारण ने त्वरित कार्रवाई कर राजस्वकर्मियों को शुद्धि आदेश तैयार करने को कहा। इसके साथ ही प्रार्थी के नाम राजस्व रिकॉर्ड को शुद्ध कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement