Advertisement
आजाद-सोज के बयानों पर BJP, ''देशद्रोहियों और आतंकियों के साथ है कांग्रेस''

उनका यह बयान कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के यह कहे जाने के बाद आया है कि पिछले कुछ समय में कश्मीर में सुरक्षा बलों के अभियान में आतंकवादियों से अधिक आम लोग मारे गए। प्रसाद ने कहा, ‘वर्ष 2012 में जम्मू एवं कश्मीर में 72 आतंकी मारे गए, 2013 में यह संख्या 67 थी। जून 2014 में हमारी सरकार बनी और उस साल 110 आतंकी मारे गए। वर्ष 2015 में यह संख्या 108 रही, 2016 में 150 और 2017 में 217।’
प्रसाद ने कहा, ‘इस साल मई तक ही 75 आतंकी मारे जा चुके हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि आजाद अपनी सरकार और मौजूदा एनडीए सरकार के दौरान मारे गए आतंकयिों की संख्या में बड़े अंतर को देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हवाला देते हुए कश्मीर की आजादी की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुशर्रफ ने एक बार कहा था कि कश्मीरी लोगों को अगर अपने विवेक से फैसला लेने को कहा जाए तो वो आजाद रहना पसंद करेंगे और उनकी यह बात आज के दौर में भी प्रासंगिक है। सोज ने हालांकि यह भी कहा कि कश्मीर की आजादी मुमकिन नहीं है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


