Ravana were for the seven rounds with mandodari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रावण ने यहां लिए थे सात फेरे

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 6:36 PM (IST)
रावण ने यहां लिए थे सात फेरे
जोधपुर। रावण - एक ऐसा व्यक्तित्व जिसके दो कर्म अधूरे रह गए। एक स्वर्ग तक सोने की सीढ़ी बनाना और दूसरा सोने में सुगंध डालना। रावण ने ताकत के मद में अनीति का साथ भी दिया और वक्त आने पर महादेव के सामने अपना मत भी रखा। किंवदंती है कि यहां मंडोर की पहाडिय़ों के बीच रावण ने महारानी मंदोदरी के साथ सात फेरे लिए थे। असल में मंदोदरी जोधपुर से उत्तर दिशा में स्थित खूबसूरत पहाडिय़ों में बसे प्रदेश की राजकुमारी थी और रावण ने इन्हीं पहाडिय़ों के बीच मंदोदरी से विवाह रचाया था। रावण की इस शादी की चंवरी यानी मंडप आज भी इस बात का ऐसा सबूत है, जिसे किसी भी सूरत में मानने से इनकार नहीं किया जा सकता। मरुकांतार प्रदेश था राजस्थान का पश्चिमी क्षेत्र

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement