अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राशन की दुकानों पर क्रय विक्रय समिति से गेहूं लाने वाले ट्रक ड्राइवर पर गेहूं के तोल में गबन करने का आरोप लगाया गया है। इसकी जानकारी राशन डीलरों को लगने के बाद डीलरों ने ट्रक ड्राइवर से इसकी शिकायत की, जिस पर डीलर और ड्राइवर में हाथापाई हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस राशन डीलर और ट्रक ड्राइवर को पकड़कर कोतवाली ले गई, जहां शिकायतकर्ता राशन डीलर द्वारा आपत्ति उठाए जाने पर कोतवाली थाने की सब इंस्पेक्टर सुशीला मीणा ने राशन डीलर रामसिंह के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया जिसके विरोध में अधिकृत राशन डीलर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा कोतवाली थाने पहुंचे और मामले में निष्पक्ष कार्यवाही नहीं करने की बात कहते हुए राशन वितरण बंद करने की चेतावनी दी है प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि ड्राइवर बीच में ही गेहूं गायब कर देता है और पूरा गेहूं राशन डीलरों तक नहीं पहुंच पाता जिसका नुकसान राशन डीलर को भरना पड़ रहा है ऐसे में यदि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो राशन डीलर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।