टोंक। जिला कलक्टर ने उपभोक्ताओं द्वारा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत की जांच में अनियमितता मिलने पर उचित मूल्य के दुकानदार नन्दकिशोर दरोगा का तत्काल प्रभाव से प्राधिकार पत्र निलम्बित किया है। जिला रसद अधिकारी डालचंद खटीक ने बताया कि जिला कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा को हमीरपुर के ग्रामीणों ने राशन सामग्री नहीं देने की शिकायत की थी। जिस पर प्रवर्तन अधिकारी टोडारायसिंह द्वारा जांच की गई। जिसमें अनियमितता मिलने पर उचित मूल्य के दुकानदार नन्दकिशोर दरोगा का प्राधिकार पत्र अग्रिम आदेश तक निलम्बित किया है।