khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 5:33 PM (IST)
उदयपुर। पहली बार इस्कॉन की ओर से जिले में 22 जनवरी को श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक रथयात्रा को लेकर इस्कॉन के मायापुर वासीदास प्रभु ने बताया कि रथयात्रा रविवार को सुबह टाउनहॉल से शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: टाउनहॉल में समाप्त होगी। इस आयोजन में देशभर से इस्कॉन से जुड़े भक्त शामिल होंगे। रथयात्रा में कई धर्मप्रेमी इसमें शिरकत करेंगे। रथयात्रा में संकीर्तन होगा जिसमें नाचते-गाते भक्त चलेंगे और शोभायात्रा में जगह जगह इसका पुष्पवर्षा से स्वागत होगा।