नुस्ली वाडिया का टाटा सन्स,रतन पर मानहानि केस...
इससे पहले शुक्रवार को रतन टाटा और टाटा सन्स के लिए एक और झटका सामने आया।
उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा सन्स, इसके अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा व
कुछ निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करावाया है। वाडिया
का आरोप है कि टाटा समूह की तीन कंपनियों से उन्हें हटाने के लिए जो विशेष
प्रस्ताव लाया गया उसमें उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई।