Advertisement
रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और यमुना जल समझौते का तेजी से क्रियान्वयन जारी : भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आंकाक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार ने बिजली-पानी की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में, रामजल सेतु लिंक परियोजना, आईजीएनपी एवं गंगनहर का सुदृढ़ीकरण, माही, देवास एवं सोम-कमला-अंबा परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं, 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 4 लाख भर्तियों को संकल्प को पूरा करने की दिशा में सवा लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने के साथ ही, सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया है। वहीं, 1 लाख 35 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।
केन्द्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर्स एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्री है। आज भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट हो गये हैं और विभिन्न उपकरणों की चिप्स का निर्माण हो रहा है। राजस्थान का नाम भी इस इंडस्ट्री से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में देश ने गत 12 वर्षां में बड़ी छलांग लगाई है। आज भारत में 6 गुना वृद्धि के साथ इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 13 लाख करोड़ रूपये पहुंच गई है। वहीं, मोबाईल भारत से निर्यात होने वाली पहली नम्बर की कमोडिटी बन गई है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रोनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के अन्तर्गत 75 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी के इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में 1 हजार 200 करोड़ रूपये का इन्वेस्टमेंट है। इससे लगभग 2 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लांट से हर साल 6 करोड़ चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग होगी। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अन्तर्गत पूरे राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से 15 रेलवे स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी प्रकार, अलवर का भव्य रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी में 61 करोड़ रूपये के 34 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया गया है। वहीं, 52 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के 34 एमएलडी एसटीपी ट्रीटेड वाटर लाइन का शिलान्यास किया गया है। यह जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश के नक्शे पर भिवाड़ी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। भिवाड़ी को ऑटोमोबाईल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आरआरटीएस और यमुना जल समझौते की तीव्र प्रगति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी में सेमीकंडक्टर क्लस्टर सहित विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअली माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण कर प्रदेश को बड़ी सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। वहीं, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक महंत बालकनाथ, सुखवंत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि, आमजन वीसी के माध्यम से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


