raped the Married woman after drinking alcohol to the Husband -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति को शराब पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 9:04 PM (IST)
पति को शराब पिलाकर विवाहिता से दुष्कर्म
बीकानेर। जयमलसर गांव की रोही में स्थित एक झोपड़ी में बुधवार देर रात पहुंचे तीन लोगों ने पति को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीडि़ता ने नाल पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। नाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़त विवाहिता ने पर्चा बयान में बताया कि 1 फरवरी की देर रात लक्ष्मणसिंह पुत्र जेठुसिंह निवासी गांव जयमलसर व रणवीर सिंह राजपूत गांव भानपुरा व एक अन्य व्यक्ति जयमलसर स्थित एक खेत में बनी झोपड़ी में अनधिकृत रूप से आ गए और धमकाते हुए ढाणी में सो रहे पति-पत्नी और बच्चों से बकरा खिलाने को कहा। आरोपियों की धमकी से परिवार डर गया। इसदौरान आरोपियों ने एक खेजड़ी के बंधे बकरे को मार दिया और पकाया। बाद में झोपड़ी में आरोपियों ने शराब के साथ मीट खाया। इस दौरान आरोपियों ने विवाहिता के पति को भी धमकी देकर जबर्दस्ती मीट खिलाया और शराब पिलाई। शराब पीने के बाद पति बेहोश हो गया। पति की बेहोशी के बाद तीनों आरोपियों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को न बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

[@ ब्रह्मा मंदिर के दिवंगत महंत सोमपुरी के कमरों से मिले कारतूस, चिल्लर और लाखों के नोट]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement